{"_id":"64e6473d1832d21dd50f4248","slug":"three-roads-closed-six-thousand-people-upset-almora-news-c-232-1-shld1003-2135-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जिले की तीन सड़कें बंद, छह हजार से अधिक लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जिले की तीन सड़कें बंद, छह हजार से अधिक लोग परेशान
Wed, 23 Aug 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के पैसिया से मल्ला गड़कोट सड़क पर मलबा हटाती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में बुधवार को रुक-रुक कर बारिश हुई। इस दौरान बाढ़ और भूस्खलन के कारण मलबा आने से जिले के तीन ग्रामीण मोटर मार्गों पर यातायात बंद हो गया। इससे छह हजार से अधिक की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वाहन न चलने से लोगों को पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है।
सुनाड़ी मल्ला-बिनौला, वल्मरा-गुलदेख, वल्मरा-तल्ली चनोली सड़कों पर यातायात बंद है। वाहनों की आवाजाही ठप रहने से गांवों में राशन समेत अन्य सामान नहीं पहुंच पा रहा है। आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि सड़क को खोलने के लिए मौके पर कई जेसीबी तैनात की गई हैं। उन्होंने दावा किया कि बंद सड़कों को यातायात के लिए जल्द खोल दिया जाएगा।
चौखुटिया में सबसे अधिक 14 मिमी बारिश
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय सहित अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह से झमाझम बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश से बचने के लिए लोगों को छाता का सहारा लेना पड़ा। पिछले 24 घंटे में चौखुटिया में सबसे अधिक 14, अल्मोड़ा में दो मिमी, भैसियाछाना और शीतलाखेत में आधा-आधा मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण दूसरे ही दिन तापमान चार डिग्री की गिरावट आई है। बीते मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री था लेकिन बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। संवाद
विज्ञापन
बारिश का आकड़ा (मिमी में)
भिकियासैंण 09.5
जैंती 04
जागेश्वर 03
सोमेश्वर 02.4
ताकुला 02
अल्मोड़ा 02
रानीखेत 01.1
द्वाराहाट 01.5