फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Three months electricity bills of traders should be waived

व्यापारियों के तीन माह के बिजली बिल माफ किए जाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three months electricity bills of traders should be waived
अल्मोड़ा में अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन देते व्यापारी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने लॉकडाउन के दौरान तीन माह के बिजली बिलों को माफ करने की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में उन्होंने जिले के व्यापारियों, होटल, रेस्टोरेंट व्यवसायियों से बिजली बिल में सरचार्ज को तत्काल समाप्त करने को कहा है।
विज्ञापन

डीएम नितिन भदौरिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उत्तराखंड में मार्च 2020 में लॉकडाउन किया गया था। इस दौरान अल्मोड़ा के आम व्यापारी समेत होटल, रेस्टोरेंट का कारोबार बंद रहा। व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद होने के कारण व्यापारियों ने किसी भी प्रकार के बिजली का उपभोग नहीं किया था। लॉकडाउन में सरकार ने बिजली बिल में छूट का वादा किया था। कहा कि वर्तमान में विभाग लॉकडाउन के समय से अब तक का पूर्ण विद्युत बिल सरचार्ज सहित जमा करने के नोटिस व्यापारियों समेत होटल, रेस्टोरेंट कारोबारियों को दे रहा है। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान का तीन माह का बिजली बिल माफ करने की मांग की। वहां व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, प्रत्येश पांडे, कार्तिक साह, अमन नज्जौन, मनीष जोशी, त्रिलोचन जोशी, मुमताज कश्मीरी, दीप सिंह डांगी आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed