{"_id":"5f70d0918ebc3e9bdf461548","slug":"three-member-cycle-team-leaves-for-panch-kedar-almora-news-hld398461989","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सदस्यीय साइकिल दल पंच केदार को रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सदस्यीय साइकिल दल पंच केदार को रवाना
विज्ञापन
पर्यटन दिवस पर अल्मोड़ा से रवाना होता 22 सदस्यीय ट्रेकिंग दल।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। विश्व पर्यटन दिवस पर रविवार को पर्यटन कार्यालय से पर्यावरण और सुरक्षित पर्यटन का संदेश लेकर तीन सदस्यीय साइकिल दल पंच केदार को रवाना हुआ। जिला विकास पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, आजीविका परियोजना प्रबंधक कैलाश भट्ट, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, ईई नरेंद्र कुमार, डॉ. लक्ष्मण ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन और पर्यावरण का संदेश सहित कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर साइकिल दल लोगों को जागरूक करेगा। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के कारण पर्यटकों की संख्या में काफी कमी आई है। इसी को देखेते हुए वर्तमान में जिले में सुरक्षित पर्यटन का संदेश देने और कोरोना से लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से तीन सदस्यीय साइकिल दल को रवाना किया गया। दल बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग आदि जिलों से होते हुए अल्मोड़ा पहुंचकर यात्रा का समापन करेगा। दल में नगर के दिनेश सिंह दानू, अजय सिंह फर्त्याल, गोपाल सिंह नेगी शामिल हैं।
22 सदस्यीय ट्रेकिंग दल नए ट्रेकिंग स्थलों की संभावना तलाशने निकला
अल्मोड़ा। पर्यटन दिवस के अवसर पर नए ट्रेकिंग स्थलों की संभावना और उनके प्रसार-प्रचार के लिए 22 सदस्यों के एक ट्रेकिंग दल को रवाना किया गया। यह दल अल्मोड़ा से शीतलाखेत तक ट्रेकिंग मार्ग का सर्वे कर अपनी आख्या प्रस्तुत करेगा। दल 14 किमी के इस ट्रेकिंग मार्ग में सैनार, तलाड़, रोन-डाल आदि गांवों से गुजरते हुए स्याही देवी होते हुए शीतलाखेत में अपनी यात्रा का समापन करेगा। दल का नेतृत्व विनोद भट्ट, दिपेश नेगी, सुशीला भोज, नीरज मेर, रविंद्र सिंह मेर कर रहे हैं।