फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Three days later, Himanshu's death did not shine

तीन दिन बाद भी हिमांशु की मौत से पर्दा नहीं उठा

Fri, 01 Dec 2017 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Fri, 01 Dec 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
महतगांव में 24 नवंबर को विवाह समारोह से लापता हुए न्यू इंदिरा कॉलोनी निवासी हिमांशु धर्मशक्तू की मौत की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाई है। हिमांशु की मौत के कारणों से पर्दा उठाने के लिए पुलिस और एसओजी की टीमें जांच में जुटी हैं। महतगांव के पास जिस स्थान पर कोसी नदी में हिमांशु का शव बरामद हुआ था, वहां पर सड़क से पुलिस ने शुक्रवार पुतला गिराकर भी कोसी नदी में फेंका। मृतक के साथियों और महतगांव में भी लोगों से पुलिस ने पूछताछ की है, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कोई खास सुबूत नहीं लग सका है। 
विज्ञापन


बता दें कि हिमांशु धर्मशक्तू (27) बीती 24 नवंबर को साथियों के साथ महतगांव में विवाह समारोह की पार्टी में शामिल हुआ था। रात को वह अचानक लापता हो गया। बुधवार 29 नवंबर की सुबह हिमांशु का शव महतगांव से कुछ दूरी पर कोसी नदी से बरामद हुआ। इसके बाद से पुलिस हिमांशु के साथियों को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं, महतगांव में भी लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है, लेकिन हिमांशु की मौत की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। वहीं, परिजनों ने हिमांशु की हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


जिस स्थान पर हिमांशु का शव बरामद हुआ था, पुलिस और एसओजी की टीम जांच के लिए शुक्रवार को वहां पर पुतला लेकर दोबारा पहुंची। पुलिस ने सड़क के किनारे से कोसी नदी में पुतला तीन से चार बार गिराया। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिस स्थान पर कोसी नदी मेें हिमांशु का शव पड़ा था। उसी के पास पुतला भी गिरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पुलिस ने विवाह समारोह की पार्टी के वीडियो के फुटेज खंगाल लिए हैं। हिमांशु के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी पुलिस देख रही है। पुलिस ने शुक्रवार को भी महतगांव जाकर लोगों से घटना को लेकर पूछताछ की। वहीं विवाह समारोह में जिन साथियों के साथ हिमांशु शामिल हुआ था, उन लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। महतगांव जांच में गए पुलिस दल में सीओ आरएस टोलिया, कोतवाल चंद्र मोहन सिंह, एसओजी प्रभारी हरेंद्र चौधरी, उप निरीक्षक गणेश मनौला आदि थे। इधर, थानाध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है।

हिमांशु के सिर और पसलियों में थी गंभीर चोट 
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक हिमांशु की मौत करीब दो दिन पहले हुई, जबकि हिमांशु छह दिन पूर्व से लापता था। पोस्टमार्टम करने वाले एक डॉक्टर निखिल टम्टा ने बताया कि हिमांशु के सिर और पसलियों में गंभीर चोट थी और फेफड़ों में पानी भरने से मौत हुई है। इधर, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी फिलहाल हिमांशु की मौत के मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। 


हिमांशु धर्मशक्तू की मौत के मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सबकुछ सामने आ जाएगा। 
- पी रेणुका देवी, एसएसपी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed