फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Three arrested with 46 kg of ganja

46 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

Fri, 15 Mar 2019 11:58 PM IST
Almora desk चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Published by: Almora desk Updated Fri, 15 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with 46 kg of ganja
चौखुटिया में पुलिस की गिरफ्त में अवैध गांजे के साथ पकड़े गए तीन आरोपी - फोटो : amar ujala
 थाना पुलिस ने अगनेरी मंदिर से लगे झूला पुल के पास एक वाहन से 46 किलो गांजे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा की मौजूदगी में वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शुक्रवार को सुबह अगनेरी मंदिर के पास रामगंगा झूला पुल के दूसरे छोर पर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान एक स्विफ्ट कार की डिक्की से पांच थैलों में रखा करीब 46 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में यशपाल यादव निवासी ठाकुरद्वारा लेखराज निवासी थाना कुंडा जिला ऊधमसिंह नगर, चालक राकेश निवासी थाना काशीपुर ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया। वाहन सीज कर दिया गया है। गांजा पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा, एसआई प्रदीप भट्ट, जितेंद्र सिंह बिष्ट व सिपाही श्याम सुंदर बिष्ट शामिल थे। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed