फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Thirty-seven years after getting the Ramlila

सैंतीस साल बाद हो रही रामलीला

Mon, 28 Dec 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Mon, 28 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
 Thirty-seven years after getting the Ramlila

भैल्टगांव के जोगिडेश्वर में दिन में हो रही रामलीला के दसवें दिन लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ और कुंभकरण वध आदि का मंचन हुआ। मेघनाथ चंदन नेगी, कुंभकरण महेश वैला, राम कैलाश गैरौला, लक्ष्मण हेमंत मेहता, विभीषण मनोज, सुसैन वैद्य मोहन रावत, कुुुंभकरण महेश वैला, हनुमान गिरीश चंद्र बने थे।

विज्ञापन


इससे पूर्व रामलीला कमेटी की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश नायक ने किया। वहां स्वामी नागेश्वर महाराज, जमन मनराल, गिरीश चंद्र, नरेद्र पांडे, चंदन नेगी, अंबादत्त, कृपाल सिंह, कुबेर भंडारी, जगत मनराल व तारादत्त भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


जोगिडेश्वर में सैंतीस सालों के बाद रामलीला का आयोजन हुआ है। लोग बताते हैं कि 1977 में बहादुर सिंह मनराल के इसी खेत में रात की रामलीला का आयोजन हुआ था। उस समय शंभू गिरि महाराज और जमुना गिरि महाराज के संयोजन में रामलीला का आयोजन हुआ था। जबकि इस बार नागेश्वर महाराज के सानिध्य में रामलीला हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलीला का आयोजन दिन में होने से बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे भी दूर-दूर से रामलीला का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।  गांव के बजुर्ग धनसिंह बताते हैं कि सैंतीस साल पूर्व हुई रामलीला का आयोजन रात में पेट्रोमैक्स के उजाले में होता था। माहौल बहुत अच्छा था, आपसी मेल मिलाप था। सभी लोग श्रद्धा भाव से रामलीला देखने आते थे।


रामलीला इस बार दिन में होने से भी माहौल अच्छा है। लोग गुनगुनी धूप में बैठकर रामलीला का आनंद ले रहे हैं। आयोजन में भैल्टगांव के प्रधान गिरीश चंद्र, कौधार के प्रधान मोहन सिंह, बोहरागांव के प्रधान चंदन सिंह, डांग के प्रधान अंबादत्त, बीडीसी सदस्य दीपा मनराल व जिला पंचायत सदस्या विमला नायक के अलावा जमन सिंह मनराल, नरेंद्र पांडे, गणेश नायक, कुबेर भंडारी, तारादत्त भंडारी सहित तमाम लोग सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed