{"_id":"5905d2f94f1c1bcd3a44120a","slug":"third-position-of-dignity-in-the-dehradun-half-marathon","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून हाफ मैराथन में गरिमा को तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून हाफ मैराथन में गरिमा को तीसरा स्थान
almora
Updated Sun, 30 Apr 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
हाफ मैराथन में तीसरे स्थान पर रही गरिमा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून हॉफ मैराथन में चिलियानौला निवासी गरिमा जोशी ने तीसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गरिमा यहां मिशन इंटर कालेज में 12वीं कक्षा की छात्रा हैं। पूर्व में भी वह कई एथलीट प्रतियोगिताएं जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
देहरादून आईटी पार्क में रविवार 30 अप्रैल को देहरादून हॉफ मैराथन (चौथे संस्करण) का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे देश से धावकों ने प्रतिभाग किया।
पांच किमी की इस मैराथन में यहां चिलियानौला (रानीखेत) निवासी गरिमा जोशी ने भी भाग लिया। जिसमें उन्हें तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। उन्हें मुख्य अतिथि वूमन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालाजी की निदेशक अलकनंदा अशोक ने सम्मानित किया। इधर गरिमा के शानदार प्रदर्शन पर उनके विद्यालय मिशन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुनील मसीह सहित तमाम शिक्षकों ने खुशी जताई है। मालूम हो कि गरिमा जोशी पूर्व में छावनी परिषद द्वारा आयोजित मिनी मैराथन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। 2014 में एथलीट लांगवेट प्रतियोगिता में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता। वह अपने पिता पूरन चंद्र जोशी के साथ चिलियानौला में रहती हैं। क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन