फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Thieves attacked school in Chapad

रानीखेत में चोरों के हौंसले फिर बुलंद, चापड़ में स्कूल पर बोला धावा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Thieves attacked school in Chapad
चापड़ राजूहा में खंगाली गई आलमारी। - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत क्षेत्र में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद हो गए हैं। तहसील के सुदूरवर्ती चापड़ स्थित जूनियर हाईस्कूल के मुख्य गेट, कार्यालय के ताले तोड़कर चोरों ने वहां रखा कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, स्पीकर, खेल सामग्री सहित महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हाथ साफ कर लिया।
विज्ञापन

होली की छुट्टियों के बाद बृहस्पतिवार को स्कूल खुला तो प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों के होश उड़ गए। मामले की रिपोर्ट राजस्व पुलिस को सौंप दी गई है। विद्यालयों में होली की छुट्टियाें के दौरान चोरों ने राजकीय जूनियर हाईस्कूल चापड़ पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन

छुट्टियां खत्म होने के बाद जब बृहस्पतिवार को स्कूल खुला तो प्रधानाचार्य पूरन चंद्र ने देखा कि स्कूल के मुख्य गेट, कार्यालय और कक्षों के ताले टूटे हुए हैं। सबसे पहले वह कार्यालय में गए, वहां से कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, स्पीकर, डीवीडी सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना अन्य शिक्षकों को भी दी गई। पटवारी चौकी पहुंच प्रधानाचार्य ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया है। नायब तहसीलदार दलीप सिंह ने बताया कि मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उप राजस्व निरीक्षक गिरीश कुमार मामले की पड़ताल में जुटे हुए हैं। इधर चार माह बाद फिर से चोरी की घटनाएं शुरू होने से ग्रामीणों की भी चिंताएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed