फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Thermal screening of every patient coming to women's hospital started

महिला अस्पताल में आने वाले हर मरीज की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Thermal screening of every patient coming to women's hospital started
अल्मोड़ा। महिला अस्पताल अल्मोड़ा में मरीजों के उपचार से पहले थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य कर दी गई है। बृहस्पतिवार को अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था शुरू कर दी गई। अब इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को पर्ची काउंटर में स्क्रीनिंग करवाना जरूरी होगा। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के प्रसव से पूर्व संक्रमण को लेकर कोरोना टेस्ट भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अल्मोड़ा के महिला अस्पताल में भी इन दिनों कोरोना संक्रमण को देखते हुए अस्पताल प्रशासन सजगता बरत रहा है। अब अस्पताल में प्रवेश करने वाले हर मरीज की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। बृहस्पतिवार से अस्पताल के पर्ची काउंटर में स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। इस दौरान उनका डाटा भी एकत्र किया जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल में प्रसव के लिए पहुंच रहीं गर्भवती महिलाओं की भी विभिन्न जानकारियां ली जा रही हैं। गर्भवती महिलाओं में अगर कोरोना के लक्षण हैं तो उसके सैंपल भी लिए जा रहे हैं। अस्पताल के सीएमएस डॉ. दीपक गर्ब्याल ने बताया कि एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं से प्रसव से पूर्व गर्भवती महिलाओं की पूरी जानकारी ली जा रही है। महिला की ट्रेवलिंग हिस्ट्री, किसी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने या फिर कोरोना के लक्षण पाए जाने पर प्रसव से पूर्व गर्भवती महिलाओं की कोरोना जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed