फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   There will be a solution to the problem of leaking water in the houses

इंदिरा कालोनी के घरों में पानी रिसने की समस्या को होगा समाधान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
There will be a solution to the problem of leaking water in the houses
अल्मोड़ा। रैलापाली वार्ड के इंदिरा कालोनी में कई घरों में पानी रिसने की समस्या से लोग परेशान हैं। पिछले दिनों धर्म निरपेक्ष युवा मंच के पदाधिकारियों ने मोहल्ले में जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और इस संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया। सोमवार को जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार ने संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

लंबे समय से इंद्रा कालोनी क्षेत्र की जनता पेयजल की समस्या और घरों में पानी रिसने की समस्या से परेशान है। इस समस्या को धर्म निरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला और पदाधिकारियों ने पिछले दिनों जिलाधिकारी के सम्मुख रखा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को मौके पर जाकर लोगों की समस्या के समाधान के निर्देश दिए थे और रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था। सोमवार को जल संस्थान के सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने मौके पर जाकर लोगों के घरों में पानी रिसने के कारणों की पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्द ही एक रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी और भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग को भेजी जाएगी, ताकि घरों में पानी के रिसने की समस्या का निदान हो सके। इस अवसर पर मंच के संयोजक विनय किरौला, वार्ड सदस्य रेखा अल्मियां, देव सिंह कनवाल, तेज सिंह कनवाल, राजेश अल्मिया, बंसंत कनवाल, महेंद्र कनवाल, पंकज कुमार, पवन मुस्युनी, पंवन बिष्ट, मयंक पंत, निरंजन पांडे, विनोद मुस्युनी, बच्चन लटवाल, संदीप लटवाल, हर्ष बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed