{"_id":"596cdd8b4f1c1b48458b46dd","slug":"there-was-a-crowd-of-devotees-in-jageshwar-on-the-first-monday-of-savan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के पहले सोमवार को जागेश्वर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के पहले सोमवार को जागेश्वर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही
ब्यूरो/अमर उजाला,अल्मोड़ा।
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
जागेश्वर धाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले के दौरान सावन माह के पहले सोमवार को भक्तों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। कई श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में पार्थिव पूजन भी किया।
सोमवार को काफी संख्या में भक्तजन जागेश्वर धाम पहुंचे। कई श्रद्धालुओं ने ब्रह्मकुंड में स्नान करने के पश्चात भगवान जागनाथ, महामृत्युंजय, नीलकंठ आदि मंदिरों में भगवान शंकर का जलाभिषेक किया।
पुष्टि देवी, भैरव, कुबेर आदि मंदिरों में पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं को कतार में खड़े होकर बारी का इंतजार करना पड़ा। दूरदराज के क्षेत्रों से सपरिवार पहुंचे कई भक्तों ने मिट्टी, चावल, गोबर आदि से शिवलिंग निर्मित कर पार्थिव पूजन किया।मेला क्षेत्र में स्थानीय व्यापारियों के अलावा बाहर से आए व्यापारियों ने दुकानें सजा रखी हैं। मेले में पहुंचे भक्तजनों ने दुकानों से अपनी मनपसंद वस्तुओं की खरीदारी भी की। यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षा के लिए पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी के जवान और राजस्व कर्मी भी तैनात हैं।
विज्ञापन
शिव मंदिरों में लगा रहा भक्तों का तांता
अल्मोड़ा/सोमश्वर। सावन के पहले सोमवार को अल्मोड़ा नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ रही। नगर में बद्रेश्वर, रत्नेश्वर, नंदादेवी, बदरीनाथ, रघुनाथ मंदिर, मुरली मनोहर के अलावा चितई, पातालदेवी, देवस्थल आदि मंदिरों में भक्तों ने पूजा-अर्चना की और भगवान शंकर को जल अर्पित किया। उधर सोमेश्वर स्थित प्राचीन सोमनाथ मंदिर में तड़के से भी भक्तों का तांता लगा रहा। कतार में खड़े होकर भक्तों को काफी देर तक इंतजारी करनी पड़ी। मंदिर में शाम तक भक्तों की भीड़ रही।