{"_id":"5dcaa0e28ebc3e5af13eba13","slug":"there-is-no-time-for-disaster-arya-almora-news-hld3636866120","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा के लिए निरंतर तैयार रहने की जरुरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा के लिए निरंतर तैयार रहने की जरुरत
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा में आपदा के बचाव का प्रशिक्षण लेते विद्यार्थी।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राज्य आपदा प्रतिवादन दल ने केंद्रीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए। दल में शामिल इंस्पेक्टर नरेंद्र आर्या ने कहा कि आपदा का कोई समय नहीं होता है। आपदा कभी भी आ सकती है। जिससे बचाव के लिए समय-समय-समय पर मॉक ड्रिल की जरूरत होती है।
आपदा प्रतिवादन दल के सदस्यों ने भूकंप आने के समय संयमित और घबराहट रहित व्यवहार को लेकर नाटक का मंचन किया। साथ ही भूकंप आने पर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। दल के सदस्य कांस्टेबल कैलाश राम ने छात्रों को प्राथमिक उपचार और आपदा ग्रस्त व्यक्ति को सीपीआर देने, स्ट्रेचर के प्रयोग के तरीके भी बताए। बाद में प्रतिवादन दल ने रिवर रोपिंग का ड्रिल किया। जिसमें विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने भी भाग लिया।
सीसीए प्रभारी घनश्याम शर्मा ने राज्य आपदा प्रतिवादन दल के सदस्यों का स्वागत किया। अंत में विद्यालय की प्राचार्य डॉ. माला तिवारी ने कार्यक्रम को विद्यार्थियों और छात्र-छात्राओं के लिए लाभदायक बताया।