फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The youth of Mumbai who came to hang out with his friends died

Almora News: साथियों के साथ घूमने आए मुंबई के युवक की मौत

Sat, 04 Mar 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 04 Mar 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
The youth of Mumbai who came to hang out with his friends died
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सल्ट घूमने आए मुंबई के एक युवक की अचानक मौत हो गई। सीने में दर्द की शिकायत पर साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मुंबई से घूमने आए केदार कोरगांवकर, हर्ष संगोई, सुमित कट्टी, प्रशांत वास्ते और अविनाश लोटके शनिवार सुबह सल्ट तहसील के अंतर्गत तराड़ी उपतहसील पहुंचे। यहां उन्होंने नाश्ता किया। इसी बीच केदार कोरगांवरक (36) पुत्र सुरेश कोरगांवरकर निवासी हनुमान बिल्डिंग, पुलिस स्टेशन, ग्रांट रोड मुंबई के सीने में दर्द उठा। साथी उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीएचसी भिकियासैंण की डॉ. हफीजा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है। चौकी इंचार्ज एमएम जोशी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद साथी शव लेकर मुंबई रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed