फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The young man entered the house in broad daylight and killed the girl with a knife

युवक ने दिन दहाड़े घर पर घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
The young man entered the house in broad daylight and killed the girl with a knife
युवती की मौत के बाद सोमेश्वर अस्पताल में मौजूद लोग। (संवाद) - फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र के एक गांव में युवक ने दिनदहाड़े घर में घुसकर पेट में चाकू घोंपकर एक युवती (19) की हत्या कर दी है। हत्या के बाद स्कूटी से भागे युवक ने भी जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालात में जंगल के पास मिले युवक को ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने धौनीगाड़ निवासी दीपक सिंह भंडारी के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

युवती बृहस्पतिवार दिन में घर पर थी। पिता की गांव में ही चाय की दुकान है। घटना के वक्त वह दुकान में थे जबकि मां घास काटने के लिए जंगल गई हुई थी। घर में 85 वर्षीय दादी और युवती ही थे। दादी को दिखाई नहीं देता है। बताया जाता है कि आरोपी दीपक सिंह भंडारी घर में घुसा और उसने युवती के पेट में चाकू से दो और सीने पर एक वार करके उसे लहूलुहान कर दिया। चीख सुनकर दूसरे कमरे में बैठी दादी जब कमरे में गई तो उसने युवती को छूकर देखा जो लहूलुहान थी। वृद्धा की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और 108 एंबुलेंस से युवती को सोमेश्वर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। लोगों ने युवती के घर से एक युवक को स्कूटी से कौसानी की ओर भागते देखा था। पुलिस ने पंचनामा भरकर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट और पुलिस उपाधीक्षक तपेश कुमार चंद्र भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उधर दीपक की स्कूटी कांटली के पास दिखाई दी। स्कूटी से कूछ दूरी पर वह बेसुध पड़ा था। जहर खाने की आशंका पर लोग उसे कौसानी अस्पताल ले गए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बागेश्वर भेज दिया गया। इस बारे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही हत्या की वजह साफ होगी। बताया जाता है कि युवती के घर से करीब आठ किमी दूरी पर युवक का गांव है। युवती नौवीं पास है और घर पर ही रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed