फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The word 'Bharat' will be recorded in the university's records instead of 'India'.

Almora News: विश्वविद्यालय के अभिलेखों में इंडिया की जगह भारत शब्द होगा अंकित

Tue, 09 Jun 2026 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 09 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
The word 'Bharat' will be recorded in the university's records instead of 'India'.
अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा परिसर में विश्वविद्यालय के शैक्षिक परिषद की तीसरी बैठक आयोजित हुई। सोमवार को कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास, शोध गतिविधियों और नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप संशोधित क्रेडिट संरचना पर आधारित स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों को शैक्षणिक सत्र 2025-26 से लागू करने की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं प्रबंधन तथा दृश्यकला संकायों की बैठकों में लिए गए निर्णयों का भी अनुमोदन किया गया।
विज्ञापन

शोध एवं प्रसार निदेशालय की ओर से प्रस्तुत शोध अध्यादेश, विभिन्न विषयों के शोधार्थियों के शोध शीर्षकों और विवि की ओर से पीएचडी उपाधियों को भी मंजूरी मिली। इस दौरान विवि के शिक्षण संस्थानों और विश्वविद्यालयों के साथ किए गए एमओयू, बी.वॉक होटल मैनेजमेंट पाठ्यक्रम, नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी कैंपस की स्थापना और एकेडमिम कैलेंडर को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही एसएसजे परिसर के लोअर कैंपस स्थित प्रेक्षागृह का नाम स्वामी विवेकानंद सभागार किए जाने और विवि के अभिलेखों में इंडिया की जगह भारत शब्द अंकित किए जाने का भी अनुमोदन किया गया।

वहां कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रो पंकज कुमार शाह, प्रो. जगत सिंह बिष्ट, प्रो. पीएस बिष्ट, प्रो. हरीश चंद्र जोशी, प्रो. शेखर चंद्र जोशी, प्रो. रिजवाना सिद्धिकी, प्रो. एके नवीन, डॉ. एचआर कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed