{"_id":"60369aee8ebc3ee976315efb","slug":"the-website-given-in-the-advertisement-for-applying-for-posts-is-of-no-use-almora-news-hld416031493","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदों पर आवेदन के लिए विज्ञापन में दी वेबसाइट किसी काम की नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदों पर आवेदन के लिए विज्ञापन में दी वेबसाइट किसी काम की नहीं
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
अल्मोड़ा। बेरोजगारों के लिए जहां कोई नौकरी का विज्ञापन चेहरे पर खुशी ला देता है, वहीं उन्हें तब निराशा होती है जब पात्र और योग्य होने के बाद भी उस विज्ञापन में दी गई जानकारी उनके किसी काम नहीं आती है। केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा ग्राम सुनौला (स्यालीधार) में भी कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है। स्कूल की ओर से जारी विज्ञापन में विभिन्न पदों पर भर्ती के आवेदन आमंत्रित किए गए, लेकिन दी गई वेबसाइट के अब तक न खुलने से बेरोजगार आवेदक परेशान हैं।
बता दें कि केंद्रीय विद्यालय में प्राथमिक शिक्षक, स्टाफ नर्स, कंप्यूटर परीक्षक, स्नातकोत्तर अध्यापक समेत विभिन्न पदों की भर्तियां होनी हैं। इसके लिए केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा की ओर से समाचार पत्रों में विज्ञापन भी जारी किए गए हैं। विज्ञापन में आवेदकों के लिए अनिवार्य योग्यताओं का उल्लेख किया गया है। जानकारी के लिए वेबसाइट Ukvsangathan.nic.in जारी की गई है।
इस वेबसाइट पर भर्तियों से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं है। विज्ञापन में साथ ही केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा की वेबसाइट www.almora.kvs.ac.in की भी जानकारी दी गई है, लेकिन यह वेबसाइट तो खुल ही नहीं रही है। कई युवाओं को भर्ती से संबंधित विज्ञापन लुभा रहे हैं, लेकिन वेबसाइट में जानकारी न होने से युवाओं परेशान हैं।
विज्ञापन
भर्तियों को लेकर सभी जानकारियां वेबसाइट पर अपलोड की जा रही हैं, तकनीकी कारणों की वजह से अभी तक संभव नहीं हो पाया है। कमियों को जल्द ही दूर कर दिया जाएगा। - डॉ. माला तिवारी, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा।