{"_id":"c9ccd4336270c67e1848912be9bf6506","slug":"the-three-year-old-took-the-baby-leopard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल के बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल के बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, जैंती (अल्मोड़ा)
Updated Mon, 19 Jan 2015 01:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैंती तहसील के पितना गांव से शुक्रवार शाम आंगन में खेल
विज्ञापन
रहे तीन वर्षीय बच्चे को तेंदुआ उठा ले गया। रात भर खोजबीन करने के बाद
सुबह बच्चे का शव मिला। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
माता पिता दोनों बदहवाश हालत में हैं। गांव में दहशत का माहौल है।
पितना गांव निवासी विशन सिंह का बेटा प्रमोद उर्फ लक्की (3) शुक्रवार शाम के पौने छह बजे घर के आंगन में खेल रहा था। इस दौरान वहां तेंदुआ आया और लक्की को उठा ले गया। अन्य बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने बच्चे की खोजबीन की। ग्रामीण रातभर लक्की की खोजबीन में लगे रहे लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह आठ बजे गांव से 400 मीटर दूर खाई के बीच झाड़ियों में छुपा तेंदुआ बच्चे के शव को नोचता दिखा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्चे के शव को छोड़कर भाग निकला।
जैंती के एसडीएम अनिल कुमार चन्याल भी मौके पर पहुंचेे। शव का पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। एसडीएम अनिल कुमार चन्याल ने बताया कि घटना की जानकारी शासन को भेजी जा चुकी है। ग्रामीणों ने तेंदुए को नरभक्षी घोषित कर पकड़ने की मांग की है। घटना के बाद से गांव में दहशत का मौहाल है। शाम होते ही लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।