{"_id":"6b01de445b4a81195500ff26","slug":"dr-sumit-jeena-presented-a-research-paper-at-an-international-webinar-almora-news-c-232-1-alm1019-151292-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अंतरराष्ट्रीय वेबिनार में डॉ. सुमित जीना ने प्रस्तुत किया शोधपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अंतरराष्ट्रीय वेबिनार में डॉ. सुमित जीना ने प्रस्तुत किया शोधपत्र
Sat, 21 Nov 2026 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (मेडिकल कॉलेज) के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित जीना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का मान बढ़ाया है। उनके शोधपत्र का चयन छठे अंतरराष्ट्रीय बाल रोग एवं नवजात विज्ञान वेबिनार के लिए हुआ। 20 और 21 नवंबर को अमेरिका के शेरिडन में आयोजित वेबिनार में उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से शोधपत्र प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
डॉ. जीना ने ''एक शिशु में सिस्टिक हाइग्रोमा के उपचार में ओरल सिल्डेनाफिल की प्रभावी भूमिका'' विषय पर शोध प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि सिस्टिक हाइग्रोमा लसीका तंत्र से जुड़ी जन्मजात समस्या है जो मुख्य रूप से बच्चों की गर्दन में होती है। कई मामलों में सर्जरी चुनौतीपूर्ण होती है और दोबारा बीमारी होने की आशंका रहती है। उन्होंने एक नवजात बालिका के मामले का उल्लेख करते हुए बताया कि ओरल सिल्डेनाफिल के इस्तेमाल से उल्लेखनीय सुधार देखा गया। डॉ. जीना वर्तमान में मेडिकल कॉलेज के बाल रोग एवं नवजात विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर और एनआईसीयू प्रभारी हैं। उन्होंने सर गंगाराम अस्पताल, नई दिल्ली से पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में फेलोशिप की है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताया।