फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The spectacular presentation of the dramas captivate the viewer

 नाटकों की शानदार प्रस्तुति से दर्शक मंत्रमुग्ध

Mon, 23 Apr 2018 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Mon, 23 Apr 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
The spectacular presentation of the dramas captivate the viewer
नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में एक महीने से चल रही विशिष्ट वर्कशाप के बाद बच्चों ने महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद द्वारा रचित नाटक ईदगाह, शहादत, मंटो द्वारा रचित नाटक टोबा टेक सिंह और खुद तैयार किया गया नाटक दस्तक और हाफ पैंट की शानदार प्रस्तुति दी। इनमें से उत्कृष्ट नाटकों को नगर के कुछ प्रमुख स्थानों पर मंचन करने का भी निर्णय लिया गया है।  

कई दिन प्रशिक्षण लेने के बाद विद्यालय के बच्चों ने शारदा पब्लिक स्कूल के हॉल में सोमवार को दस्तक, हाफ पैंट, योगा, ईदगाह, टोबा टेक आदि नाटकों का मंचन किया। इनमें कुछ नाटकों का मंचन बहुत शानदार रहा और कलाकारों ने दर्शकों की तालियां बटोरी। इससे पहले आयोजित वर्कशॉप में विक्रम जय सिंह तथा धीरज रावत ने छात्र-छात्राओं को थियेटर के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


बच्चों को  स्टेज में प्रस्तुति, आवाज, दूसरों के सामने अपनी बात रखने समेत थियेटर की अन्य बारीकियां बताई गईं। बच्चों को योग का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। योग का प्रशिक्षण गिरीश अधिकारी दे रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्या विनीता शेखर ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय में भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  इनमें से उत्कृष्ट नाटकों को नगर के कुछ प्रमुख स्थानों पर मंचन करने का भी निर्णय लिया गया है।  इस अवसर पर कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष जंगबहादुर थापा, ग्रीन हिल्स की सदस्य आशा डिसूजा, वसुंधरा, मनमोहन चौधरी, दिनेश पांडे, डॉ. दिनेश भट्ट, रश्मि भट्ट, मीनाक्षी, केया राठौर, रमा पंत, दीपा जोशी, प्रेमा पंत, दुर्गा कांडपाल, दीक्षा रैकुनी आदि मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed