{"_id":"588b950a4f1c1bbb7ecf7109","slug":"the-severe-winter-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से कड़ाके की सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से कड़ाके की सर्दी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 28 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
snowfall in himachal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा सहित जिले के अधिकांश इलाकों में बारिश, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात होने से एक बार फिर कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। अल्मोड़ा में 8.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस बारिश से किसानों ने राहत महसूस की है। ऊंचाई वाले बिनसर, वृद्ध जागेश्वर, शौकियाथल आदि इलाकों में हल्का हिमपात भी हुआ है।
विज्ञापन
गुरुवार रात तेज अंधड़ के बीच बारिश शुरूहो गई। अंधड़ के कारण नगर के कई हिस्सों में सुबह बिजली भी बाधित रही। एडम्स इंटर कॉलेज क्षेत्र में तड़के चार बजे से सुबह 8:30 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। शुक्रवार को बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी भी होती रही। लोग जगह-जगह अलाव सेंकते नजर आए। दफ्तरों में भी अधिकारी, कर्मचारी ठंड से बचने के लिए हीटर आदि का सहारा लेते रहे।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पिछले कुछ दिनों से लगातार धूप के बाद खेतों की नमी सूख गई थी, लेकिन शुक्रवार तड़के हुई बारिश से किसानों को राहत मिली है। इस बारिश से गेहूं, जौ, मटर, सरसों, मसूर आदि फसलों को लाभ मिलेगा। खासकर उपराऊं क्षेत्र की फसलों के लिए इस बारिश को संजीवनी माना जा रहा है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले हुई हल्की बारिश से खेतों में थोड़ा नमी पहुंची थी, लेकिन उसके बाद लगातार तेज धूप होने से खेतों की नमी गायब हो गई थी और किसान एक बार फिर निराश हो गए थे, लेकिन शुक्रवार सुबह विभिन्न इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जेके बिष्ट के मुताबिक बारिश से गेहूं, जौ, सरसों, मसूर, मटर आदि फसलों को लाभ मिलेगा।