{"_id":"5ff31d248ebc3e40cf52e4d6","slug":"the-roof-of-the-three-storey-house-collapsed-due-to-rain-in-dwarahat-ranikhet-news-hld4098181129","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वाराहाट में बारिश से तिमंजिला मकान की छत गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वाराहाट में बारिश से तिमंजिला मकान की छत गिरी
विज्ञापन
रानीखेत/द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बारिश के कारण द्वाराहाट नगर से जुड़े जामड़ गांव निवासी बच्ची सिंह किरौला के तिमंजिले मकान की छत और दीवार ढह गई। रविवार देर शाम सात बजे परिवार के लोगों को छत के ढहने का अहसास हुआ तो परिवार के लोग बाहर आ गए। इसी बीच घर की छत गिर गई। उस समय घर पर बच्ची सिंह सहित उनकी पत्नी जानकी देवी, बेटी कविता किरौला, बेटा रितेश थे। मकान की छत गिरने से पीड़ित परिवार का जरूरी सामान आदि मलबे में दब गया।
ग्राम प्रधान मीना किरौला, क्षेत्र पंचायत सदस्य जीवन बिष्ट सहित ग्रामीणों ने रात में ही पीड़ित परिवार को अन्यत्र भेज दिया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग के अधिकारियों ने पीड़ित के यहां पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित परिवार की घर की छत, दीवार टूटने के साथ जरूरी सामान भी मलबे में दब गया है।
राजस्व उप निरीक्षक आशुतोष लोहनी ने बताया कि नुकसान का आकलन कर आपदा राहत के लिए प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उधर रविवार को हुई बारिश के कारण रानीखेत में सोमवार की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। बाजार सहित आसपास के इलाकों में कई घंटे तक बिजली गुल रही। चिलियानौला में कई स्थानों पर लोगों ने अंधेरे में रात बिताई। जेई महिपाल सिंह ने बताया कि बाजार क्षेत्र में बिजली थी, चिलियानौला में कई स्थानों पर दिक्कत आई, जिसे बाद में ठीक कर लिया गया था।