फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The roof of a house, with a sharp blaze, four houses partially damaged

तेज अंधड़ से एक मकान की छत उड़ी, चार मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त 

Fri, 07 Apr 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Fri, 07 Apr 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
The roof of a house, with a sharp blaze, four houses partially damaged
तेज अंधड़ से उड़ी छत - फोटो : अमर उजाला
 गुरुवार की रात जिले में तेज अंधड़ चला। अंधड़ से एक मकान की छत उड़ गई जबकि चार मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। कपकोट में बिजली की लाइन में पेड़ गिरने से ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बागेश्वर, तोली सहित बदियाकोट गांव में ओले गिरे। ओलावृष्टि से बदियाकोट में फसलों को काफी नुकसान हुआ है।  
विज्ञापन

    
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात आए तेज अंधड़ से कपकोट के तोली गांव में डुंगर राम के मकान की छत उड़ गई। गरुड़ के तल्ला पय्या निवासी सुरेंद्र सिंह और विनोद सिंह, भतड़िया के तुनिया तोक निवासी भुवनेश्वरी देवी, पुरकोट निवासी बसंत बल्लभ के मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर अंधड़ से घरों की छतों में रखी गई टिन की चादरें व अन्य सामान उड़ गई। 
विज्ञापन



तेज अंधड़ के दौरान जिले के कुछ स्थानों पर भारी ओलावृष्टि हुई। ओले गिरने से बदियाकोट में तैयार हो रही फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। कपकोट क्षेत्र के चोरखर्क में बिजली की लाइन पर चीड़ का पेड़ गिरने से गांव की आपूर्ति ठप हो गई। राजस्व विभाग द्वारा क्षति का आंकलन किया जा रहा है।       
विज्ञापन
विज्ञापन



 
बागेश्वर जिले में गुरुवार की रात हुई बारिश-       
बागेश्वर- 15 एमएम      
गरुड़ - 7.5 एमएम      
कपकोट - 10 एमएम 


विकास खंड के सुदूरवर्ती पिंडरघाटी में भारी ओलावृष्टि होने से खेतों में खड़ी फसलें चौपट हो गई हैं। किसानों ने तहसील प्रशासन से क्षति का मुआवजा शीघ्र दिलाने की मांग की है।  जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह पिंडरघाटी के गांवों में तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से बाछम, सोराग , बदियाकोट , बोरबलड़ा , भराकांडे,  समडर,  किलपारा, तीख और डौला गांवों में बोई गेहूं, सरसों और जौ की फसलों के साथ ही शाकभाजी बर्बाद हो गई है। ओलावृष्टि से आड़ू, खुमानी, मेहल आदि फलों में आया बौर भी गिर गए हैं। जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानू, ग्राम प्रधान किशन सिंह दानू, जमन सिंह दानू, केदार सिंह दानू आदि ने एसडीएम से क्षति का शीघ्र सर्वेक्षण कराकर प्रभावितों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।



ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को क्षति
गरुड़ (बागेश्वर)। ओलावृष्टि से कत्यूर घाटी में गेहूं की फसल को भारी क्षति पहुंची है। काश्तकारों ने शासन प्रशासन से ओलावृष्टि से हुई क्षति का तत्काल मूल्यांकन कर  काश्तकारों को मुआवजा देने की मांग की है। कत्यूर घाटी के  गोमती घाटी, लाहुर घाटी, हरीनगरी,  नौगांव, बूंगा, वज्यूला, मवई, भरड़खेत, छत्यानी, देवनाई घाटी, कौसानी, अणां, नौघर, गढ़खेत, भेंटा, गढ़सेर,  मन्यूड़ा, मेलाडुंगरी आदि गांवों में भारी ओलावृष्टि हुई।  काश्तकारों ने शासन से क्षति का मूल्यांकन  कर काश्तकारों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। 



      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed