{"_id":"6a908aa7e5be89a7b8057ec4","slug":"aipan-style-rakhis-became-the-center-of-attraction-almora-news-c-232-1-alm1015-147897-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: ऐपण वाली राखियां बनीं आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: ऐपण वाली राखियां बनीं आकर्षण का केंद्र
Fri, 28 Aug 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
दुकान में राखी खरीदने को लगी महिलाएं और बालिकाओं की भीड़। संवाद
अल्मोड़ा। रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के बाजारों में राखियों की खरीदारी के लिए बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी। त्योहार को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व के महिलाएं और बच्चे खासे उत्साहित नजर आए। दुकानों पर रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की सजावट लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
बाजार में बच्चों से लेकर बड़ों तक की पसंद को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग डिजाइन और रंगों की राखियां उपलब्ध हैं। इस बार पारंपरिक राखियों के साथ लोककला ऐपण से सजी विशेष राखियां भी लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। इन राखियों में विभिन्न शुभ चिह्न उकेरे गए हैं, जो इन्हें खास बना रहे हैं। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर, रंगीन मोतियों और आकर्षक आकृतियों वाली राखियां बाजार में उपलब्ध हैं। वहीं युवाओं और बड़ों के लिए आधुनिक एवं कलात्मक डिजाइन की राखियों की मांग है। रक्षाबंधन को देखते हुए सीजनल कारोबार करने वाले व्यापारियों ने दुकानों और अस्थायी स्टॉलों पर राखियों का स्टॉक भी बढ़ा दिया है। व्यवसायी भानू साह ने बताया कि इस बार बाजार में कई आकर्षक राखियां आई हैं। राखियों की कीमत दस रुपये से लेकर 250 रुपये तक की हैं जिनमें ऐपण, खिलोने, रंगीन बैट्री लाइट और म्यूजिक वाली राखियां बिक रहीं हैं। बालिकाएं ऐपण बनी विशेष डिजाइन वाली राखियां पसंद कर खरीद रही हैं। व्यवसायी प्रमोद पटवा ने बताया कि बाजार में अच्छी भीड़ उमड़ रही है। बाजार की बढ़ती चहल-पहल से कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद हैं।