{"_id":"6a908b5b51410c13cd094208","slug":"hearing-completed-in-97683-special-intensive-review-cases-almora-news-c-232-1-alm1015-147904-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: विशेष गहन पुनरीक्षण के 97,683 मामलों में सुनवाई पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: विशेष गहन पुनरीक्षण के 97,683 मामलों में सुनवाई पूरी
Fri, 28 Aug 2026 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जिला कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन की ओर से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के नामित बूथ लेवल एजेंटों के साथ बैठक की। बैठक में पुनरीक्षण के तहत नोटिस वितरण, सुनवाई की प्रगति और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बूथ लेवल एजेंटों को पुनरीक्षण से संबंधित जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिले में कुल 4,71,938 मतदाता हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 98,529 लोगों को नोटिस जारी किए गए थे और सभी नोटिसों का वितरण पूरा कर लिया गया है। वितरित नोटिसों में से 97,683 मामलों में सुनवाई की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सुनवाई प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए जिले में 72 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किए गए हैं। वहीं जिले के 949 मतदेय स्थलों से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए 856 सुनवाई स्थल निर्धारित किए गए हैं। बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह रावत समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि कैलाश गुरुरानी, पूरन रौतेला और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। संवाद