फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The rise in TRH Dnyan Facilities

दन्यां टीआरएच में बढ़ेंगी सुविधाएं

Wed, 04 Feb 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Wed, 04 Feb 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल विकास निगम दन्यां स्थित पर्यटक आवास गृह (टीआरएच) का विस्तार करेगा। विभाग के इस रेस्ट हाउस के ऊपरी तल में छह डबल बैड रूम, लॉबी और सड़क से लगे तल में पार्किंग और भूतल में स्टाफ क्वार्टरों के निर्माण की योजना है। केएमवीएन के प्रबंध निदेशक धीराज गर्ब्याल ने दन्यां टीआरएच का निरीक्षण कर विभागीय अभियंता को आगणन तैयार करने निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


कुमाऊं मंडल विकास निगम  ने 90 के दशक में दन्यां में पर्यटक विश्राम गृह का निर्माण करवाया था। वर्तमान में इस टीआरएच में एक डबल बैड रूम और एक फोर बैड रूम, हॉल और किचन है। मात्र दो कमरे होने से यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को परेशानी होती है। स्थानीय लोग पर्यटक गृह के विस्तारीकरण की मांग कर रहे थे। केएमवीएन के प्रबंध निदेशक धीराज गर्ब्याल ने बीते दिनों टीआरएच का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन सुविधाओं के विकास को बजट की कमी नहीं है। एमडी ने विभाग के अभियंता को विश्राम गृह के विस्तारीकरण का आंगणन तैयार करने को कहा। ताकि जल्द बजट अवमुक्त हो सके।
विज्ञापन


विभाग की योजना टीआरएच से लगी विभाग की खाली पड़ी भूमि के भूतल में कर्मचारी आवास, पहले तल में 20 वाहनों की पार्किंग और ऊपरी मंजिल में छह बैड रूम, लॉबी के निर्माण की है। विस्तारीकरण हो जाने से जहां पर्यटकों को सुविधा होगी वहीं निगम की आय में भी बढ़ोतरी होगी। अवर अभियंता कमल जोशी ने बताया कि एमडी के निर्देश पर विस्तारीकरण का आगणन तैयार किया जा रहा है। शीघ्र ही इसे एमडी कार्यालय भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed