फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   PhD coursework classes begin at BD Pandey Campus.

Almora News: बीडी पांडेय परिसर में पीएचडी डी-कोर्स वर्क की कक्षाएं शुरू

Wed, 14 Oct 2026 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 14 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
PhD coursework classes begin at BD Pandey Campus.
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी डी-कोर्स वर्क की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। पांच अक्तूबर से कला, विज्ञान संकाय समेत विभिन्न विभागों के शोधार्थियों के लिए कक्षाओं का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी शोध समिति डाॅ. नेहा भाकुनी ने बताया कि डी-कोर्स वर्क के तहत शोधार्थियों को शोध की प्रक्रिया, शोध पद्धति और अकादमिक विषयों से संबंधित जानकारी दी जा रही है। प्राध्यापकों की ओर से शोधार्थियों को शोध कार्य में आवश्यक सावधानियों और गुणवत्तापूर्ण शोध के महत्व के बारे में भी बताया जा रहा है। इसके अलावा अपने विषय से संबंधित अध्ययन के साथ शोध कार्य को व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से पूरा करने के लिए मार्गदर्शन दे रहे हैं।
विज्ञापन

कक्षाओं के दौरान शोधार्थियों की ओर से विभिन्न विषयों से संबंधित सवाल भी पूछे गए। प्राध्यापकों ने कहा कि डी-कोर्स वर्क शोधार्थियों के लिए शोध कार्य की मजबूत आधारशिला तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस मौके पर डॉ. पुष्पा, डॉ. हेमलता पांडेय, डॉ. नरेश, डॉ. देवेंद्र राणा, डॉ. रंजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed