{"_id":"6ace79f56b665c544f0ed07c","slug":"demolition-of-old-buildings-of-upazila-hospital-begins-almora-news-c-232-1-alm1019-149862-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: उपजिला चिकित्सालय के पुराने भवनों का ध्वस्तीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: उपजिला चिकित्सालय के पुराने भवनों का ध्वस्तीकरण शुरू
Wed, 14 Oct 2026 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। उपजिला चिकित्सालय चौखुटिया के पुराने भवनों का ध्वस्तीकरण शुरू हो गया है। क्षेत्र में महाक्रोश रैली के बीच शुरू हुई इस कार्रवाई के तहत पुराने भवनों को हटाने के साथ भूमि समतलीकरण और लेआउट तैयार करने का कार्य किया जाएगा।
उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता भुवन चंद्र ने बताया कि प्रथम चरण के कार्यों के लिए 87 लाख रुपये स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष बोर्ड को अभी 25 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। इससे पुराने भवनों का ध्वस्तीकरण, भूमि समतलीकरण, लेआउट तैयार करने सहित अन्य प्रारंभिक कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शेष धनराशि प्राप्त होने के बाद उसके अनुरूप आगे के कार्य कराए जाएंगे। निर्धारित कार्यों को धनराशि की उपलब्धता के अनुसार पूरा किया जाएगा।