{"_id":"6ace8a14b9b2cab01b065e97","slug":"3172-voter-turnout-at-pali-thauli-seat-551-voters-cast-their-votes-almora-news-c-232-1-alm1019-149877-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पाली-थौली सीट पर 31.72 प्रतिशत मतदान, 551 मतदाताओं ने डाले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पाली-थौली सीट पर 31.72 प्रतिशत मतदान, 551 मतदाताओं ने डाले वोट
Wed, 14 Oct 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत(अल्मोड़ा)। भिकियासैंण ब्लॉक की पाली-थौली क्षेत्र पंचायत सीट पर बीते सोमवार को हुए उपचुनाव में मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा। सीट पर पंजीकृत 1738 मतदाताओं में से केवल 551 ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह कुल 31.72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। छह प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में होने से मुकाबले को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। चुनाव परिणाम 14 अक्तूबर को घोषित किया जाएगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य पाली-थौली व पूर्व ब्लॉक प्रमुख भिकियासैंण सतीश नैनवाल के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई थी जिस पर उपचुनाव कराया गया। पाली-थौली सीट के अंतर्गत नौघरियां, लछमोला, गंगोड़ा, मटेला, थौली, पाली, डुमडोली आदि ग्राम पंचायतें आती हैं। इससे पहले वर्ष 2025 में हुए चुनाव में 850 से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया था। इस बार मतदाताओं की कम भागीदारी चर्चा का विषय बनी हुई है।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव पर भी नजरें
पाली-थौली सीट के परिणाम के बाद भिकियासैंण में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। ऐसे में 14 अक्तूबर को आने वाला परिणाम न केवल प्रत्याशियों की किस्मत तय करेगा बल्कि क्षेत्र की आगे की राजनीतिक तस्वीर के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव पर भी नजरें
पाली-थौली सीट के परिणाम के बाद भिकियासैंण में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। ऐसे में 14 अक्तूबर को आने वाला परिणाम न केवल प्रत्याशियों की किस्मत तय करेगा बल्कि क्षेत्र की आगे की राजनीतिक तस्वीर के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन