{"_id":"838d08c7dd79bbee76bc417c9a33b3db","slug":"the-remaining-70-km-of-two-km-road-to-be-restored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किमी सड़क बने तो बचे 70 किमी का फेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो किमी सड़क बने तो बचे 70 किमी का फेर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 07 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
रामपुर-कुनीगाड़ सड़क का निर्माण कार्य भनोटिया तक पूरा होने से कुनीगाड़ के लोगों में भी उम्मीद जगी है। भनोटिया से आगे कुनीगाड़ तक का निर्माण कार्य वन विभाग की आपत्ति के चलते रुका पड़ा है जिसका समाधान अंतिम चरण में बताया गया है। वर्तमान में कुनीगाड़ के लोगों को चौखुटिया पहुंचने के लिए वाया पंडुवाखाल 70 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
चौखुटिया से वाया रामपुर, भनोटिया कुनीगाड़ की कुल दूरी करीब सात किलोमीटर है। यदि भनोटिया और कुनीगाड़ के बीच रुकी पड़ी महज दो किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य हो जाता है तो उससे कुनीगाड़ के लोगों के साथ ही इससे जुड़े दोनों जिलों के निकटवर्ती गांवों के ग्रीमाणों को खासा लाभ होगा।
विज्ञापन
चमोली जिले के कुनीगाड़ के लोगों को वर्तमान में वाया पंडुवाखाल चौखुटिया पहुंचने के लिए करीब सत्तर किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ती है, जबकि भनोटिया से कुनीगाड़ तक सड़क बन जाने से यह दूरी सिमटकर सात किलोमीटर ही रह जाएगी।
विज्ञापन
कुनीगाड़ के लोगों को रोजमर्रा की खरीददारी और अन्य कार्यों के लिए आए दिन चौखुटिया आना पड़ता है। इसी के चलते वे पिछले कई सालों से सड़क निर्माण के रुके कार्य को पूरा करने की मांग करते आ रहे हैं। इस मांग को लेकर दोनों ब्लॉकों के ग्रामीण आंदोलन भी कर चुके हैं।