फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The playing field will be in Gurudhabanj

गुरुड़ाबांज में एक करोड़ की लागत से बनेगा खेल मैदान

Tue, 17 Nov 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Tue, 17 Nov 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन

जिले के गुरुड़ाबांज में एक करोड़ की लागत से भव्य खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा दन्यां में जनरल बीसी जोशी खेल मैदान का विकास किया जाएगा। इसके लिए 50 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

विज्ञापन


बेड़गांव में भी खेल मैदान मंजूर हो गया है। मुख्यमंत्री हरीश रावत की घोषणा के बाद इन तीन मैदानों के निर्माण के लिए शासनादेश जारी हो गया है। कुछ अन्य मैदानों के भी जल्द मंजूर होने की संभावना है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 25 अगस्त 2015 को जैंती में हुए शहीद दिवस पर जिले के अलग-अलग स्थानों में आधा दर्जन खेल मैदानों के निर्माण की घोषणा की थी। उन्होंने दन्यां में जनरल बीसी जोशी खेल मैदान विकास के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने 18 जून 2015 के भ्रमण में गुरुड़ाबांज में एक करोड़ लागत से भव्य मैदान बनाने की भी घोषणा की। बाद में एक अन्य कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बेड़गांव में मैदान बनाने की बात कही थी।

सीएम की घोषणा अनुसार मुख्यमंत्री के अपर सचिव आरसी शर्मा ने इन तीनों खेल मैदानों के निर्माण को  शासनादेश जारी कर दिया है। शासनादेश की प्रति युवा कल्याण विभाग में पहुंच गई है।

शासन ने सभी मैदानों के निर्माण के लिए ग्रामीण विकास विभाग से आगणन तैयार करने को कहा है। ग्रामीण विकास विभाग के अधिशासी अभियंता आशुतोष कौशिक ने बताया कि शासनादेश की प्रति अभी नहीं मिली है। आदेश मिलने पर निर्माण संबंधी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


इधर खेल मैदानों का शासनादेश जारी होने पर धौलादेवी के प्रमुख पीतांबर पांडे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश जोशी, गणेश पांडे, बीडीसी सदस्य हरीश जोशी, प्रधान सतीश पंत आदि ने मुख्यमंत्री हरीश रावत, क्षेत्र के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed