फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The people with disaster relief

आपदा से त्रस्त लोगों का पारा चढ़ा

Mon, 29 May 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 May 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
 The people with disaster relief
आपदा से त्रस्त लोगों का पारा चढ़ा - फोटो : amar ujala

ग्राम पंचायत बिजरानी में बादल भटने के बाद मची तबाही के पांच दिन बाद भी खतरे की जद में आए गांव के कतिपय मकानों से मलबा न हटाए जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य के नेतृत्व में सोमवार को शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की है। लोगों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे अनिश्चितकालीन आंदोलन को बाध्य होंगे। 

विज्ञापन


ग्राम पंचायत बिजरानी में बादल फटने के बाद मची तबाही ने ग्रामीणों को हिलाकर रख दिया है। भावी खतरे से आशंकित ग्रामीणों ने जंगल से बहने वाले नाले की दिशा को बस्ती के दूसरे तरफ मोड़ने, खतरे की जद में आए तीन मकानों के निकट जमे मलबे को हटाने तथा सुरक्षा दीवाल बनाने की मांग की है। इन्हीं मागों को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अपेक्षा के अनुरूप मलबा हटाने आदि कार्य नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन

 

गुहार लगाने के बावजूद विभागीय अधिकारियों की ओर से कोई तव्वजो नहीं दी जा रही है, इसीलिए ग्रामीणों को मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ा। ग्रामीणों ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की बात कही है। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान रेवती देवी, बीडीसी सदस्य उपेंद्र रावत, भगीरथी देवी, अमृता देवी, गुड्डी देवी, हेमा देवी, भगा देगी, चंद्रा देवी, पुष्पा देवी, रेबुली देवी, गंगा देवी, लक्ष्मी देवी, हीरादेवी, आनंदी देवी, लक्ष्मी, कलम सिंह, दानसिंह नेगी, हीरासिंह, नरेंद्र सिंह, विजय सिंह, हीरासिंह, सुरेंद्र गिरी, राजेंद्र व नंदन सिंह आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


मदद को आगे आ रहे लोग
 बिजरानी में दैवीय आपदा में अपना मकान सहित सब कुछ गवां बैठे मोहन सिंह के परिवार को मदद के लिए निकटवर्ती गांवों के लोग भी धनराशि, कपड़ा और बर्तन आदि एकत्रित करने लगे हैं। इसी क्रम में सोमवार को ग्राम पंचायत भनोटिया की ओर से दयानंद कांडपाल, गजानंद जोशी, दयानंद जोशी, जयकृष्ण जोशी, नंदाबल्लभ जोशी आदि ने पीड़ित परिवार को सामग्री और नकद राशि सौंपी। दूसरी ओर महिला मंगल दल रामपुर की ओर से अध्यक्ष पदमा उप्रेती, कल्पना और अनिता उप्रेती के नेतृत्व में महिलाओं ने राशन, कपड़े आदि सौंपे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed