फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The people of the city got water after a day

Almora News: एक दिन बाद नगर के लोगों को मिला पानी

Wed, 08 Oct 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 08 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
The people of the city got water after a day
अल्मोड़ा। नगर के विभिन्न मोहल्लों में बुधवार को पानी की आपूर्ति होने से लोगों को राहत मिली। हालांकि कुछ मोहल्लों में पानी का प्रेशर कम होने से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिला। इससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


बिजली गुल होने और पंप प्लांट में सुधारीकरण कार्य के चलते बीते मंगलवार को नगर की 80 हजार की आबादी को पानी नहीं मिला। लोगों को पानी के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने स्टोर किए पानी से काम चलाया तो कई लोगों का पानी खत्म हो गया था। ऐसे में मजबूरन उन्हें बारिश के पानी से काम चलाना पड़ा। मंगलवार की शाम को पंपिंग शुरू हुई और जलाशयों में पानी स्टोर किया गया। बुधवार को सुबह और शाम की शिफ्ट में प्रभावित सभी इलाकों में पानी आपूर्ति की गई। लोगों ने बताया कि पानी में प्रेशर कम रहा। इस कारण पर्याप्त पानी नहीं मिला। इधर जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता महेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सभी क्षेत्रों में पानी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed