{"_id":"6abc22710e126185f40fa1cd","slug":"rain-causes-asphalt-on-roads-to-come-loose-questions-raised-about-quality-almora-news-c-232-1-alm1019-149302-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बारिश से उखड़ने लगा सड़कों पर भरा डामर, गुणवत्ता पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बारिश से उखड़ने लगा सड़कों पर भरा डामर, गुणवत्ता पर उठे सवाल
Wed, 30 Sep 2026 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर क्षेत्र में पिछले करीब एक सप्ताह से सड़कों के गड्ढे भरने का काम चल रहा था। लोगों को उम्मीद थी कि मरम्मत के बाद आवागमन सुगम होगा लेकिन बारिश के बाद कई स्थानों पर भरे गए गड्ढों से डामर उखड़ने लगा है। इससे स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने सड़क मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढे भरने के कुछ समय बाद ही बारिश होने से कई जगह डामर उखड़ गया और सड़क पर दोबारा गड्ढे दिखाई देने लगे। उनका आरोप है कि मरम्मत के दौरान मानकों का ध्यान रखा गया होता तो बारिश के बाद इस तरह डामर नहीं उखड़ता। यूथ कांग्रेस विधानसभा सोमेश्वर अध्यक्ष भुवन दोसाद ने कहा कि गड्ढे भरने का काम शुरू होने से लोगों को राहत की उम्मीद जगी थी लेकिन बारिश के बाद कई जगह डामर उखड़ने से गुणवत्ता पर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से मौके का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की।
-- -- -- -- -- -- --
जहां-जहां गड्ढों से डामर उखड़ गया है। उन जगहों पर दोबारा सही तरीके से गड्ढों को भरने का कार्य जल्द ही किया जाएगा। -जीएस मेहरा, जेई, लोनिवि