{"_id":"6677249c1c453748e90a9f74","slug":"the-people-of-ranidhara-demonstrated-demanding-road-improvement-almora-news-c-232-1-alm1004-113569-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रानीधारा के लोगों ने सड़क सुधारीकरण की मांग पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रानीधारा के लोगों ने सड़क सुधारीकरण की मांग पर किया प्रदर्शन
Sun, 23 Jun 2024 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 23 Jun 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
रानीधारा मार्ग की बदहाली को लेकर प्रदर्शन करते स्थानीय लोग। संवाद
अल्मोड़ा। लंबे समय से बदहाल रानीधारा सड़क का सुधारीकरण न होने से नाराज क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सीवर और पेयजल लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क को काम पूरा होने के बाद ऐसे ही छोड़ दिया गया। बारिश में मलबा और पानी घरों में घुस रहा है।
रानीधारा मार्ग की दुर्दशा को लेकर क्षेत्र के लोग शनिवार को विनय किरौला के नेतृत्व में सड़क पर एकत्र हुए और शासन- प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पेयजल और सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़क सुधारीकरण नहीं हुआ है। रानीधारा, एडम्स से धार की तूनी समेत आसपास के क्षेत्र में सड़क पर जमा मलबा बारिश के पानी के साथ घरों में घुस रहा है। कहा बीते वर्ष भी घरों में मलबा घुसने से उन्हें खासा नुकसान झेलना पड़ा था। कहा कई बार सड़क सुधारीकरण की मांग के बाद भी उनकी नहीं सुनी जा रही। संबंधित विभाग उनकी परेशानी को अनदेखा कर रहा है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा मानसून काल नजदीक है और उन्हें चिंता सताने लगी है। चेतावनी देते हुए कहा जल्द सड़क का सुधारीकरण नहीं हुआ तो वे आंदोलन छेड़ने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर डॉ. सैयद अली हामिद, डाॅ. एसएस पथनी, नीमा पंत, मनोज बिष्ट, शंभू बिष्ट, मीनाक्षी पांडे, अमरीश पवार, सुजीत टम्टा, नंदन सिंह, गीता पंत, हेमा चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद