फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The party will do to the people who cheat with Cheat: Sat

पार्टी के साथ धोखा करने वाला जनता से भी करेगा धोखा : सतपाल

Mon, 13 Feb 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 13 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
The party will do to the people who cheat with Cheat: Sat
सभा को संबोधित करते सतपाल महाराज। - फोटो : अमर उजाला

 भाजपा नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल महाराज ने पार्टी प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में यहां तिराहे पर जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सत्तारूढ़ होगी।

विज्ञापन

महाराज ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में डूबने के कारण मुंह दिखाने के लायक नहीं रह गई है। कांग्रेस सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार को ही बढ़ावा दिया।

चुनाव में जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि प्रमोद नैनवाल ने भाजपा के साथ धोखा किया और निर्दलीय खड़े हुए हैं। जो व्यक्ति पार्टी के साथ धोखा कर सकता है वह क्षेत्रवासियों के साथ भी धोखा कर सकता है। उन्होंने जनता से सावधान रहने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नाम से वोट मांगे और कहा कि मोदी इक्कसवीं सदी के उत्तराखंड की कल्पना कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र से प्रत्याशी अजय भट्ट को विजयी बनाने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर  टूरिज्म के क्षेत्र में उत्तराखंड को विकसित किया जाएगा। कुमाऊं मंडल में बिनसर और दूनागिरि को पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर तारा दत्त शर्मा, दिवान सिंह रावत, चंद्र भानू, लीला बिष्ट, दिनेश जोशी, अनोप सिंह आदि उपस्थित थे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed