फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The pain of villages engraved in artwork

गांवों के दर्द को कलाकृति में उकेरा

Wed, 31 Jan 2018 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Wed, 31 Jan 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
The pain of villages engraved in artwork
धीरेंद्र कुमार पांडे चीड़ के बगेट (छाल) से बनाई गई कलाकृति के साथ - फोटो : अमर उजाला

नगर के त्यूनरा निवासी धीरेंद्र कुमार पांडे चीड़ के बगेट (छाल) से सुंदर कलाकृतियों का निर्माण करते हैं। उन्होंने पलायन शीर्षक से नई कलाकृति बनाई हैं। जिसमें पलायन से वीरान हो रहे गांवों की बदहाली को बड़ी मार्मिकता से उजागर किया गया है।

विज्ञापन


कलाकृति में गांवों में रहने वाले निशक्त वृद्ध माता-पिता और दिव्यांग जन अपनों की गांव लौटने की आस में राह तकते हुए दिखाए गए हैं। 

धीरेंद्र कुमार पांडे का कहना है कि आज पलायन एक बहुत बड़ी त्रासदी बन गई है। रोजगार और बच्चों के बेहतर भविष्य की तलाश में गांवों से तेजी से पलायन हो रहा है। जिन गांवों में कभी झोड़ा, चांचरी, भगनौल, हुड़किया बौल से खुशनुमा माहौल बना रहता था, आज वहां वीरानी छाई हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रोजगार की तलाश में निकले लोग गांव नहीं लौटना चाह रहे हैं। यदि गांवों में ही लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं तो कुछ हद तक इसमें कमी आ सकती है। गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा व्यवस्था की हालत काफी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण भी गांवों से तेजी से पलायन बढ़ा है। वह अब तक चीड़ के बगेट से लार्ड बुद्धा, मां नंदा-सुनंदा, भगवान गणेश, देवालयों को संरक्षित करें, काटे गए वृक्षों का दर्द आदि विषयों पर सुंदर कलाकृति बना चुके हैं। 


पांडे ने बताया कि एक कलाकृति को बनाने में तीन से चार दिन तक लग जाते हैं। बगेट से कलाकृति बनाना कम खर्चीला है। इसके बावजूद लोगों का रुझान इस ओर कम है। वह अपनी कलाकृतियों की प्रदर्शनी आर्ट गैलरी में लगाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed