फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The pain of the mountain... when will this dark night turn into morning

Almora News: पहाड़ की पीड़ा... कब होगी इस अंधेरी रात की सुबह

Wed, 03 Dec 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 03 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
The pain of the mountain... when will this dark night turn into morning
बागेश्वर। पर्वतीय क्षेत्रों के कई गांवों का सड़क से न जुड़ पाने से लोगों की जान खतरे में पड़ जाती है लेकिन सिस्टम चुप्पी साध लेता है। मटियोली गांव की अनीता देवी घास काटते वक्त पेड़ से गिर पड़ीं। कमर में गंभीर चोट लगी, दर्द इतना कि कदम भी नहीं उठ पा रहे थे। ऐसे में गांववालों ने इंसानियत की मिसाल पेश की। उन्हें डोली में लादकर ग्रामीण अशोक नेगी, कौस्तुभ फुलारा, चंदन नेगी, देव सिंह, भूपाल सिंह, जगत सिंह आदि ने गांव से ताछनी पांच किलोमीटर दूर उबड़-खाबड़, संकरे रास्तों से सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन

हर मोड़ पर फिसलने का डर, हर ढलान पर डोली के उलटने का खतरा। एक जगह तो डोली पेड़ से टकरा भी गई लेकिन ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद अनीता का इलाज शुरू हुआ।
विज्ञापन

n नहीं बदले हालात : ग्रामीणों के मन में और भी घाव हैं। दशकों से सड़क की मांग की जा रही है, पर सुनवाई नहीं। इतना कि मटियोली और ताछनी के लोगों ने 2024 लोकसभा चुनाव का पूरी तरह बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर भी हालात नहीं बदले। बीमार, गर्भवती, बुजुर्ग सबको इसी जोखिम भरे रास्ते पर जिंदगी और मौत के बीच जूझकर सफर तय करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed