फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The lift of the district hospital deteriorated again

एक बार फिर से खराब हो गई जिला अस्पताल की लिफ्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
The lift of the district hospital deteriorated again
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल की लिफ्ट एक बार फिर बंद हो गई है। लिफ्ट खराब होने से मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोगी सीढ़ी चढ़कर अस्पताल पहुंच रहे हैं। बार-बार खराब होने से मरीजों को लिफ्ट का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल अल्मोड़ा की लिफ्ट अक्सर खराब होती रहती है। इसी साल कम से कम पांच बार लिफ्ट खराब हो चुकी है। लॉकडाउन में लंबे समय तक लिफ्ट ठप पड़ी रही। बाद में इंजीनियरों की टीम ने लिफ्ट को ठीक कर संचालित किया, लेकिन कुछ ही समय बाद लिफ्ट फिर ठप पड़ गई। तब भी उसकी मरम्मत की गई थी। इधर अब तीन दिनों से फिर लिफ्ट खराब हो गई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि जिला अस्पताल की कुल चार मंजिला इमारत में मरीजों को सड़क से ऊपर तक ले जाने के लिए लिफ्ट की आवश्यकता होती है। गंभीर रोगियों को अस्पताल में उपचार के लिए लिफ्ट से ही ले जाया जाता है। पर बार-बार लिफ्ट खराब होने से गर्भवती महिलाओं, गंभीर रोगियों और बुजुर्गों को सीढ़ी चढ़कर अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरसी पंत ने बताया कि दो दिन पूर्व लिफ्ट खराब हो गई थी, जिसके तुरंत बाद इंजीनियरों को बुलवाने की तैयारी की जा रही है। शीघ्र ही लिफ्ट ठीक कर संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed