फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The life line of Kumaon and Garhwal, Zainal-Deghat road made the travellers cry

Almora News: कुमाऊं और गढ़वाल की लाइफ लाइन जैनल-देघाट मार्ग ने यात्रियों को रुलाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
The life line of Kumaon and Garhwal, Zainal-Deghat road made the travellers cry
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। कुमाऊं और गढ़वाल की लाइफ लाइन जैनल-देघाट मुख्य मोटर मार्ग पर चचरोटी के पास पहाड़ी दरक गई। बोल्डर और मलबा आने से सड़क पर चार घंटे यातायात बाधित रहा। इस दौरान मार्ग पर लंबा जाम लगने से यात्री फंसे रहे।
विज्ञापन

जैनल-देघाट मोटर मार्ग कुमाऊं और गढ़वाल मंडल को जोड़ता है। बारिश के दौरान सोमवार सुबह चचरोटी के पास पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गए। इस वजह से सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक मार्ग बंद रहा।
विज्ञापन

भूस्खलन होने की सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी से बोल्डर व मलबे को हटवा कर यातायात सुचारु कराया। इधर मार्ग बंद होने की वजह से स्याल्दे, भाकुड़ा, वल्मरा, चंपानगर, देघाट आदि बाजारों में दुग्ध, दही, सब्जी समेत रोजमर्रा का जरूरी सामान समय पर नहीं पहुंच पाया। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सुरक्षा दीवार ध्वस्त होने से आवासीय मकान खतरे की जद में
चौखुटिया। बारिश से दनतोला और सिरोली ग्राम सभा के जुकानौली में दो मकानों की सुरक्षा दीवार ध्वस्त हो गई। कुंदन राम, गोपाल सिंह, लक्ष्मी देवी और भोपाल सिंह के आवासीय मकान खतरे की जद में आ गए हैं। दोनों गांव के प्रधानों ने आपदा नियंत्रण कक्ष चौखुटिया को इसकी सूचना दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed