फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The last day of nominations glut

अंतिम दिन नामांकनों की भरमार

Fri, 27 Jan 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 27 Jan 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
The last day of nominations glut
यूकेडी के कुंदन सिंह नामांकन कराते हुए। - फोटो : अमर उजाला

 तीन विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा, जागेश्वर, सोमेश्वर के लिए नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को दस प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसमें सोमेश्वर सीट के लिए तीन निर्दलीय, जागेश्वर सीट के लिए एक यूकेडी, अल्मोड़ा सीट के लिए कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), यूकेडी, सपा के अलावा तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने दावेदारी ठोकी। उधर  रानीखेत के अलावा द्वाराहाट और सल्ट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों का भी नामांकन हुआ। तीनों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 29 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। 

विज्ञापन

 
  अल्मोड़ा विधानसभा सीट के लिए कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से दिनेश पांडे, यूकेडी से कुंदन सिंह, सपा से जसवंत सिंह, निर्दलीय वीरेंद्र कुमार, मो. हबीब, भुवन चंद्र जोशी ने रिटर्निंग ऑफिसर विवेक राय के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल कराया। सोमेश्वर सीट के लिए पूरन सिंह, चंद्र प्रकाश आर्या, प्रदीप कुमार आर्या ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रिटर्निंग ऑफिसर अवधेश सिंह के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल कराया, जबकि जागेश्वर विधानसभा सीट के लिए एक मात्र उम्मीदवार ने दावेदारी की। इस सीट के लिए यूकेडी के महेंद्र सिंह रावत ने रिटर्निंग ऑफिसर फींचाराम चौहान के समक्ष नामांकन दाखिल कराया। इससे पहले नामांकन से पूर्व सुबह कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), यूकेडी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने समर्थकों समेत नगर में जुलूस निकाला। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed