फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The institute received only 100 million million

100 करोड़ के संस्थान को मिले सिर्फ एक करोड़

Sun, 01 Nov 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Sun, 01 Nov 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन

 पर्वतीय क्षेत्र में लुप्त हो रहे शिल्प, काष्ठ कला,

विज्ञापन
भवन निर्माण कला, ताम्र कला, ऐपण सहित अन्य परंपरागत कलाओं के संरक्षण और विकास के लिए प्रदेश सरकार अनेक दावे कर रही है, लेकिन फिलहाल इस दिशा में ठोस काम नहीं हो सका है।

पर्वतीय क्षेत्र की परंपरागत कला और शिल्प को बचाने और संरक्षित करने के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने करीब एक साल पहले जिले के गुरुड़ाबांज में 100 करोड़ की लागत से हरिराम टम्टा पारंपरिक शिल्प उन्नयन और प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक इस संस्थान के लिए सिर्फ 1.20 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं।

 संस्थान के लिए भूमि हस्तांतरित हो गई है परंतु अब तक काम आगे नहीं बढ़ सका है। पर्वतीय क्षेत्र की भवन निर्माण कला, लकड़ी से बनाए जाने वाले बर्तन, नक्काशीदार दरवाजे, खिड़की, ताम्र कला, परंपरागत वाद्ययंत्रों समेत अन्य परंपरागत शिल्प विलुप्त हो रहा है।

 इस तरह का काम करने वाले शिल्पियों की नई पीढ़ी इस काम को छोड़ रही है, जिससे धीरे-धीरे यह परंपरागत कला और शिल्प विलुप्त होता जा रहा है। पारंपरिक शिल्पों के विलुप्त होते जाने से बेरोजगारी भी बढ़ती जा रही है।

एक साल पहले मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य के पारंपरिक शिल्पों के संरक्षण, उन्नयन और युवाओं को पारंपरिक शिल्पों का प्रशिक्षण देने को गुरुड़ाबांज में शिल्पकार हरिराम टम्टा के नाम पर पारंपरिक शिल्प उन्नयन और प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने की घोषणा की थी।

इसके लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया था। इसके लिए शुरू में सिर्फ 1.20 करोड़ रुपये ही अवमुक्त हुए थे। इससे फिलहाल चहार दीवारी आदि का कार्य ही हो पाया है। भवन का निर्माण अभी तक शुरू भी नहीं हो पाया है।

 हालांकि सरकार किसी भी स्थिति में 2017 के चुनाव से पहले इस संस्थान को अस्तित्व में लाना चाहती है। संभावना है कि सात नवंबर को राज्योत्सव के मौके पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी इस संस्थान का भी शिलान्यास कर सकती हैं।

संस्थान के नोडल अधिकारी फतेहबहादुर ने बताया कि उद्यान विभाग से संस्थान के नाम पर 73 नाली भूमि हस्तांतरित हो गई है।

शासन से अब तक 1.20 करोड़ रुपये मिले हैं। इस धनराशि से कार्यदायी संस्था उप्र निर्माण निगम चहार दीवारी और संस्थान परिसर में उद्यान विभाग के स्वामित्व वाले कुछ पुराने भवनों के नवीनीकरण का काम किया जा रहा है।

जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल का कहना है कि परंपरागत शिल्प के संरक्षण, संवर्धन के साथ ही हुनरमंद शिल्पियों को तैयार करने में संस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

 उन्होंने कहा कि संस्थान के नाम भूमि हस्तांतरित होने की प्रक्रिया पूरी हो गई है और चहारदीवारी का काम प्रगति पर है। अब आगे के निर्माण कार्यों के लिए भी बजट जल्द मिलेगा।

कुंजवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चालू वित्त वर्ष में ही 15 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है, जल्द ही धनराशि अवमुक्त होने के बाद भवन निर्माण का काम शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed