फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The glacier will be affected by forest fire

वनाग्नि से ग्लेशियर को पहुंचेगा नुकसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
The glacier will be affected by forest fire
The glacier will be affected by forest fire
अल्मोड़ा। इस साल उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने की काफी घटनाएं हो चुकीं हैं। आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। इससे वन्य जीवों, पेड़ पौधों का अस्तित्व संकट में पड़ गया है। जंगलों में आग अगर यूं ही धधकती रही तो ग्लेशियरों को भी काफी नुकसान पहुंच सकता है। इनके पिघलने में तेजी आ सकती है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा के कोसी कटारमल स्थित जीबी पंत हिमालयी पर्यावरण संस्थान जंगल में आग की घटनाओं पर नजर बनाए हुए है। यहां के वैज्ञानिकों का कहना है कि जंगल की आग से जीव जंतुओं को तो नुकसान पहुंचता ही है, उच्च हिमालयी क्षेत्रों तक भी इसका असर पड़ता है। वैज्ञानिकों के अनुसार आग लगने से पर्यावरण में काले कार्बन की मात्रा काफी बढ़ जाती है। तापमान बढ़ जाता है, ग्लेशियर तेजी से पिघलने लगते हैं। इस साल सर्दियों में हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी वैसे ही कम हुई है और तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है। फायर सीजन के दो माह भी नहीं हुए हैं और जंगलों में आग की घटनाएं रिकॉर्ड तोड़ रहीं हैं।
विज्ञापन

निश्चित रूप से जंगलों में लगी आग हिमालय के लिए नुकसानदायक साबित होगी। इससे ग्लेशियरों के तेजी से पिघलने का खतरा है।- डॉ. जेेसी कुनियाल, वैज्ञानिक, जीबी पंत हिमालयी पर्यावरण संस्थान, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पिछले दस वर्षों में उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाएं
साल जंगल जले (हेक्टेयर में)
2021 1297.43 (अक्टूबर से 4 अप्रैल तक)
2020 155.89 (जून तक)
2019 1654
2018 4480.04
2017 1244.64
2016 4437.75
2015 701.61
2014 930.33
2013 384.05
2012 2823.09
2011 231.75
2010 1610.82
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed