फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The forest department team installed a cage in village Ganai.

Almora News: ग्राम गनाई में वन विभाग की टीम ने लगाया पिंजरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The forest department team installed a cage in village Ganai.
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट वन क्षेत्र में तेंदुए के आतंक को देखते हुए वन क्षेत्राधिकारी द्वाराहाट गोपाल दत्त जोशी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने ग्राम गनाई में पिंजरा लगाया। इससे पूर्व गुपटली और ध्याड़ी में भी पिंजरा लगाया गया है। क्षेत्राधिकारी द्वाराहाट गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि तेंदुआ प्रभावित क्षेत्र में वह लगातार गश्त कर रहे हैं। ट्रैप कैमरों की मदद से लगातार निगरानी रखी जा रही है। ग्राम गवाड़, ईड़ा, कांडे, जमीनीपार, बुधीना, जमीनीवार, भंडरगाव, उलैनी, चितैली, गनाई, ध्याड़ी, गुपटली आदि क्षेत्रों में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को तेंदुए से बचाव के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों को सांयकाल होने के बाद अकेले घर से बाहर न निकलने, घरों के पास साफ सफाई रखने, झाड़ी कटान करने, घरों के बाहर पर्याप्त रोशनी रखने, स्कूली बच्चों, महिलाओं से अकेले न जाने की अपील की है। इस दौरान टीम में उप राजिक मनमोहन तिवारी, वन दरोगा पंकज तिवारी, राहुल कुमार, सतपाल सिंह, प्रदीप, रवि नैलवाल, वन बीट अधिकारी ललित रौतेला, मनोज कुमार आदि थे। संवाद
विज्ञापन

---
भतरौंजखान में बंदरों को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा

भतरौंजखान (अल्मोड़ा )। बंदरों के उत्पात से परेशान व्यापारियों की मांग पर वन विभाग ने भतरौंजखान में बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। मोहान रेंज के वन क्षेत्र के अधिकारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने पिंजरा लगाया। उन्होंने कहा कि बंदरों को पकड़ कर अल्मोड़ा एनटीडी पहुंचाया जाएगा। वहां पर बंदरों का बधियाकरण किया जाएगा। कहा कि बंदर को पकड़ने के लिए तीन दिन तक अभियान चलेगा। इस दौरान टीम में सचिन बुधोडी और कैलाश सिंह शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

------------
फोटो 13 एएलएम 06 पी- भतरौंजखान पिंजरे में पकड़े गए बंदर। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed