फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The fandi drama was very good

हिंदी नाटक फंदी की शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा

Sun, 22 Apr 2018 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sun, 22 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
The fandi drama was very good
फंदी नाटक का मंचन करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला

 उदयशंकर नाट्य अकादमी फलसीमा में जामीर थियेटर एंड प्रोडक्शन हाउस ने हिंदी नाटक फंदी का मंचन किया। नाटक का मुख्य किरदार फंदी है। उसका पिता कैंसर की आखिरी स्टेज में पहुंच चुका है। एक गरीब ट्रक चालक होने के बावजूद वह कर्ज लेकर अपने पिता का इलाज कराता है। कैंसर का इलाज नहीं होने के कारण वह काफी हताश हो जाता है। 

विज्ञापन


इधर उसका पिता कैंसर के असहनीय दर्द से तड़फ रहा है वह अपने बेटे सगे संबंधियों से मौत मांगता है। उधर नेशनल ट्रांसपोर्ट कंपनी वाले फंदी से गांजे की स्मगलिंग करने के लिए कहते हैं, लेकिन फंदी के मना करने पर उसे नौकरी से निकाल देते हैं। नौकरी छूटने के बाद वह इतना लाचार हो गया कि उसके बच्चे रोटी को मोहताज हो जाते हैं। एक दिन फंदी के पिता असहनीय दर्द के कारण इच्छामृत्यु मांगता है और फंदी आवेश में अपने पिता को मौत के घाट उतार देता है।
विज्ञापन


नाटक में उमाशंकर मैडी ने फंदी, मोहित पांडे ने वकील, महेंद्र मेहरा ने वार्डर की भूमिका निभाई। निर्देशन उमाशंकर मैडी, सह निर्देशन मोहित पांडे, मंच निर्माण महेंद्र सिंह मेहरा, मंच सज्जा शेखर कुमार, प्रकाश व्यवस्था शेखर कुमार, प्रचार-प्रसार दीप तिवारी, बोसर निर्माण महेंद्र मेहरा ने किया। मंच संचालन दीप चंद्र तिवारी ने किया। मंच प्रबंधन नरेश बिष्ट ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed