फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The effigy of ABVV and JNU Vice Chancellor blew up

एनएसयूआई ने एबीवीवी कार्यकर्ताओं, कुलपति का पुतला फूंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
The effigy of ABVV and JNU Vice Chancellor blew up
एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में जेएनयू के कुलपति, एबीवीपी कार्यकर्ताओं का पुतला फूंकते एनएसयूआई। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने जेएनयू में हुई हिंसा के मामले में बुधवार को एसएसजे परिसर में एबीवीपी कार्यकर्ताओं और जेएनयू के कुलपति का पुतला फूंका। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं पर जेएनयू में हुई हिंसा में शामिल होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा आए दिन देश के शिक्षण संस्थानों में हमले कराए जा रहे हैं। एनएसयूआई इसका विरोध करती है। उन्होंने कहा कि जेएनयू देश का प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय है। यहां दूर-दूर से बच्चे पढ़ने आते हैं। इस संस्थान से पढ़कर कई लोग उच्च पदों पर आसीन हैं।
विज्ञापन

ऐसे शिक्षण संस्थानों पर हमला देश की रीढ़ पर हमला करने जैसा है। उन्होंने कहा कि जेएनयू में हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जानेे चाहिए। पुतला फूंकने वालों में जिलाध्यक्ष पवन मेहरा, संजू कठायत समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed