{"_id":"6a270ad6ea8f6757df07a402","slug":"the-duo-of-deepak-and-monu-won-the-first-quarter-final-almora-news-c-232-1-alm1002-144549-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: दीपक और मोनू की जोड़ी ने जीता पहला क्वार्टर फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: दीपक और मोनू की जोड़ी ने जीता पहला क्वार्टर फाइनल
Tue, 09 Jun 2026 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर के जौहरी बाजार में आयोजित स्वर्गीय भगवती प्रसाद लोबियाल स्मृति कैरम प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
सोमवार को क्वार्टर फाइनल का पहला युगल मुकाबला दीपक साह व मोनू कुमार की जोड़ी और हबीब अहमद व मुन्ना कुमार की जोड़ी के बीच खेला गया। बेस्ट ऑफ थ्री प्रारूप में खेले गए पहले मैच में दीपक और मोनू की जोड़ी ने 29-13 के अंतर से प्रभावशाली जीत दर्ज की।
इसके बाद मौसम ने करवट ले ली और बारिश शुरू होने के कारण प्रतियोगिता के शेष मुकाबले नहीं खेले जा सके। कैरम समिति के सदस्य मनोज वर्मा ने बताया कि क्वार्टर फाइनल के बाकी मैच मंगलवार को आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में फईम अहमद और राजेश पांडे ने निर्णायक की भूमिका निभाई जबकि मानिक पांडे स्कोरर रहे। इस दौरान कमल पांडे, पंकज वर्मा, राहत हुसैन अंसारी, नीरज बोरा, पवन साह, मनीष साह, शरद गुरुरानी, किशन साह समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।