फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The DM withheld the salary of the DSO for being absent from the review meeting of the Chief Minister's district tour

Almora News: सीएम के जिला भ्रमण की समीक्षा बैठक में नदारद रहने पर डीएम ने डीएसओ का वेतन रोका

Fri, 19 Dec 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 19 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The DM withheld the salary of the DSO for being absent from the review meeting of the Chief Minister's district tour
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री के जिला भ्रमण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में अनुपस्थिति को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जिला पूर्ति अधिकारी का वेतन रोकने के आदेश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति शासन को प्रेषित कर दी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जिला भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए 19 दिसंबर को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक आहूत की गई थी। बैठक में सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने उपस्थिति सुनिश्चित की, लेकिन जिला पूर्ति अधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित रहकर शासकीय निर्देशों की अवहेलना की। बैठक के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी से बार-बार दूरभाष से संपर्क करने पर उन्होंने विभिन्न कारण बताए। डीएम ने इस कृत्य को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम जैसी अत्यंत महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारी के प्रति गंभीर अनुशासनहीनता बताते हुए इसे कर्मचारी आचरण नियमावली का स्पष्ट उल्लंघन माना है। डीएम ने प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी भी अधिकारी के आदेशों की अवहेलना, लापरवाही अथवा बहाने बाज़ी को किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed