{"_id":"69ea5d740b54ad2a7400c18f","slug":"the-dispute-between-the-area-panchayat-members-deepened-warning-of-indefinite-strike-from-may-19-almora-news-c-232-1-alm1019-142536-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: क्षेत्र पंचायत सदस्यों का विवाद गहराया, 19 मई से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: क्षेत्र पंचायत सदस्यों का विवाद गहराया, 19 मई से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
Thu, 23 Apr 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ कथित भेदभाव का मामला चौखुटिया में सुलझने के बजाय और उलझता जा रहा है। बृहस्पतिवार को खंड विकास अधिकारी ममता कार्की की अध्यक्षता में आयोजित सामंजस्य बैठक भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। इससे नाराज सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा के भीतर उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 19 मई से ब्लॉक कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
बैठक में असंतुष्ट 10 क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम विकास अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। कुछ बिंदुओं पर सहमति बनी। जिनमें ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा वर्क ऑर्डर की जानकारी संबंधित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को देना, प्रस्तावों के अनुरूप कार्य कराना और कार्य पूर्ण होने के बाद सूचना पट्टों पर स्वीकृत वर्ष, धनराशि के साथ ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्य का नाम अंकित करना शामिल है।
इसके बावजूद कई अहम मांगें लंबित रह गईं। सभी 33 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को समान बजट आवंटित करने, पुराने कार्यों के बोर्डों पर सदस्यों का नाम, वित्तीय वर्ष और स्वीकृत धनराशि दर्ज करने तथा कार्य पूर्ण होने के बाद कनिष्ठ अभियंताओं द्वारा माप पुस्तिका तैयार करने से पहले संबंधित सदस्य की सहमति लेने जैसे मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी।
विज्ञापन
बैठक में एक भी कनिष्ठ अभियंता के उपस्थित न होने पर सदस्यों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने इसे गंभीर मुद्दों के प्रति लापरवाही बताते हुए कहा कि तकनीकी अधिकारियों की अनुपस्थिति में ठोस निर्णय संभव नहीं है।
इससे पहले भी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भेदभावपूर्ण रवैये के खिलाफ ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख और सदस्यों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया जिससे विवाद और गहरा गया है। फिलहाल मामला सुलझता नजर नहीं आ रहा और आंदोलन की दिशा में बढ़ता दिख रहा है।
बैठक में हीरा सिंह बिष्ट, महेश लाल वर्मा, उमाशंकर, भगवत सिंह रावत, कविता नेगी, रेखा देवी, पिंकी आर्या, आशा देवी, नरेंद्र सिंह, हेमलता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।