फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The death of two young men from drowning in Ramganga

रामगंगा में डूबने से दो युवकों की मौत

Tue, 22 Nov 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 22 Nov 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
The death of two young men from drowning in Ramganga
रोत बिलखते एक मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

 मासी में रामगंगा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों जौरासी के रहने वाले थे, जो एक बारात में निकटवर्ती गांव फड़ीका आए थे। नदी से निकालने के बाद उन्हें 108  से सीएचसी लाया गया। सीएचसी पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन

मासी में सोमनाथेश्वर मंदिर के ठीक सामने रामंगगा नदी में डृबने से दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों युवक जीआईसी जौरासी में इंटर के छात्र बताए गए हैं। मृतक युवकों में नरेंद्र सिंह (19) पुत्र देवेंद्र सिंह और भगवत राणा (19) पुत्र लक्ष्मणसिंह शामिल हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपने दो और साथियों के साथ किसी बारात में फड़ीका आए थे। वहां से ये मासी आ गए। उनके तीसरे साथी तारासिंह ने बताया कि दोनों युवक यह कहते हुए नदी में नहाने चले गए कि उन्हें तैरना आता है। नदी में उतरते ही दोनों एकाएक डूबने लगे। वह मदद की गुहार लगाता हुआ लोगों को बुलाने चला गया उसके लौटने तक निकटवर्ती कुछ लोगों ने दोनों को नदी से निकाल लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची 108 एंबूलेंस से दोनों को सीएचसी चौखुटिया लाया गया, परंतु चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। तहसीलदार ओमवीर सिंह ने घटना स्थल का मुआयाना किया। बाद में तहसीलदार के साथ ही थाना पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई। 


इधर घटना के बाद गम में डूबे मृतक नरेंद्र सिंह के पिता देवेंद्र सिंह का कहना था कि वह पोस्टमार्टम की कार्रवाई नही चाहते हैं, उनके बेटे का शव उन्हें सौंप दिया जाए। इसी तरह की बात दूसरे मृतक के रिश्तेदार आदि भी कर रहे थे। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद अपने ससुराल से पहुंची नरेंद्र की बहिन और अन्य परिजनों का रोरोकर बुरा हाला था। घटना के बाद एक ओर जहां मृतकों के घरों में कोहराम मचा है वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में शोक छा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed