फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The death of the child from the fall of the fallen stones

पहाड़ से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से बालक की मौत

Mon, 25 Dec 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Mon, 25 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन

 भनोली तहसील के अंतर्गत जानवरों द्वारा गिराए गए पत्थरों की चपेट में आने से मुरियाबांज गांव निवासी 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक के पिता का छह माह पूर्व ही निधन हुआ है। छह भाई-बहनों में मृतक सबसे छोटा था। वह राजकीय इंटर कालेज दन्यां में कक्षा सात में पढ़ता था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत धार के पूर्व प्रधान मुरियाबांज गांव निवासी स्व. किशन राम का सबसे छोटा बेटा 14 वर्षीय महेंद्र कुमार सोमवार सुबह गांव के पास ही जंगल में जानवरों को चराने गया था। पहाड़ी पर मवेशी चर रहे थे और वह कुछ दूरी पर पहाड़ी के नीचे बैठा था। करीब दस बजे जानवरों के पैरों से लुढ़क कर पहाड़ी से काफी संख्या में पत्थर नीचे की तरफ गिरने लगे, जिनकी चपेट में महेंद्र आ गया और सिर पर पत्थर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल मनोज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों ने भनोली के उपजिलाधिकारी को दे दी है। मृतक के पिता स्व. किशन राम धार ग्राम पंचायत के प्रधान रह चुके हैं। उनका निधन करीब छह माह पूर्व हो चुका है। मृतक जब तीन माह का था तो उसकी मां भी चल बसी थी। छह माह में पिता-पुत्र की असामयिक मौत से घर में मातम छाया हुआ है और गांव में भी शोक की लहर है। 
विज्ञापन


मृतक की चार बड़ी बहनें और एक बड़ा भाई है। जिनमें एक बहन विवाहिता और तीन बहनें गांव में ही रहती हैं, जबकि बड़ा भाई मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। उसके चाचा, ताऊ भी परिवारजनों को मदद करते हैं। इधर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश जोशी ने घटना पर दु:ख जताते हुए प्रदेश सरकार से प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed